ताज़ा खबरपंजाब

कांग्रेस प्रधान राजा वाड़िंग ने खालिस्तान को बढ़ावा देने वाले इस व्यक्ति पर रखा 1 लाख डॉलर का ईनाम

लुधियाना, 04 जनवरी (कंवलजीत सिंह) : पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वाड़िंग ने सिख फॉर जस्टिस के गुरपतवंत सिंह पन्नू को सीधी चुनौती देते हुए कहा कि अगर कोई पन्नू के गले में जूतों का हार डालेगा तो उसे वह अपनी ओर से एक लाख डॉलर का ईनाम देंगे। कांग्रेस अध्यक्ष राजा वाड़िंग ने यह घोषणा पन्नू की राहुल गांधी की पंजाब यात्रा को रोकने की धमकी के जवाब में की। 

दरअसल, पन्नू ने राहुल गांधी की पंजाब यात्रा रोकने को धमकी दी थी। जवाब में बीती 3 जनवरी को खन्ना में भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वाड़िंग ने यह घोषणा की। यात्रा 11 जनवरी को खन्ना पहुंचेगी और रात यहीं रूकेगी। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा पंजाब में 10 जनवरी को प्रवेश करेगी। अमरिंदर सिंह राजा वाड़िंग ने विजिलेंस द्वारा कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को थर्ड डिग्री टॉर्चर के मामले में सांसद रवनीत बिट्‌टू की राय से सहमति जताई। उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर विजिलेंस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

बहरहाल, समूची पंजाब कांग्रेस इन दिनों राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियों में जुटी है। साथ ही समय समय पर मीटिंग कर विचार-विमर्श में जुटी है। पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब में SSP उपिंदरजीत सिंह घुम्मण के कार्यालय की दीवारों पर मंगलवार सुबह खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे मिले हैं। विदेश में बैठे आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने इसकी जिम्मेदारी लेते हुए राहुल गांधी को भारत जोड़ो यात्रा लेकर पंजाब में ना आने की नसीहत भी दे दी है। इससे पहले भी यात्रा रोकने की धमकी दी जा चुकी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button