चंडीगढ़ताज़ा खबरपंजाबराजनीति

कांग्रेस को झटका ; राजकुमार चब्बेवाल ने थामा ‘आप’ का दामन

चंडीगढ़, 15 मार्च (ब्यूरो) : लोकसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीति में दल-बदल जारी है। इसके चलते आज कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। होशियारपुर से कांग्रेस विधायक व विधानसभा में विपक्ष के उपनेता राज कुमार चब्बेवाल ने आम आदमी पार्टी का हाथ थाम लिया है। वह आप में शामिल हो गए हैं। बता दें कि आप में शामिल होने से पहले चब्बेवाल ने कांग्रेस और विधायकी दोनों से इस्तीफा दे दिया है। आप सरकार राज कुमार को लोकसभा चुनाव मैदान में उतार सकती है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button