चंडीगढ़ताज़ा खबर

कांग्रेस के पूर्व मंत्री के घर विजिलेंस का छापा

होशियारपुर, 15 फरवरी (ब्यूरो) : पंजाब के होशियारपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा के होशियारपुर स्थित आवास पर आज विजिलेंस की टीम ने छापेमारी की है। सूत्रों से मिली जानकरी के मुताबिक जिस कोठी पर विजिलेंस की टीम छापेमारी कर रही है उस कोठी को सुंदर शाम अरोड़ा ने कांग्रेस में मंत्री रहते हुए बनवाया था।

 

आपको बता दे कि शाम अरोड़ा को कुछ समय पहले विजिलेंस विभाग को 50 लाख रुपए की रिश्वत देने के मामले में गिरफ्तार किया गया था। इस समय पूर्व मंत्री अरोड़ा रोपड़ जेल में बंद हैं। विजिलेंस ब्यूरो के मुख्य निदेशक वरिंदर कुमार ने बताया था कि AIG मनमोहन कुमार ने शिकायत की कि आय से अधिक संपत्ति के मामले में जांच का सामना कर रहे पूर्व मंत्री एसएस अरोड़ा ने उनसे 14 अक्टूबर को मुलाकात की और उनके खिलाफ दर्ज सतर्कता जांच में पक्ष लेने के लिए 1 करोड़ रुपए की पेशकश की थी।

 

पूर्व मंत्री ने अगले दिन 15 अक्टूबर को 50 लाख रुपए और बाद की तारीख में शेष राशि का भुगतान करने की पेशकश की थी। वह 50 लाख रुपए एडवांस लेकर मोहाली पहुंचे थे। जब सुंदर शाम अरोड़ा ए.आई.जी. मनमोहन कुमार को रिश्वत के तौर पर 50 लाख रुपए देने लगा तो विजिलेंस टीम ने जाल बिछाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button