ताज़ा खबरपंजाब

कांग्रेस के पूर्व मंत्री के घर विजिलेंस की Raid

पटियाला, 06 जून (ब्यूरो) : पंजाब के पूर्व शिक्षा मंत्री और कांग्रेस विधायक विजय इंदर सिंगला को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि विजय इंदर सिंगला की मुश्किलें बढ़ने लगी है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सिंगला के घर विजिलेंस ने दबिश की है।

मीडिया के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक सिंगला के पटियाला स्थित आवास विजिलेंस अधिकारियों ने रेड की है। मिली जानकारी के अनुसार पंजाब के पूर्व शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगल के आवास पर सुबह करीब 11 बजे से विजिलेंस अधिकारियों द्वारा छापेमारी की जा रही है।

इसके साथ ही किसी को अंदर और बाहर आने की अनुमति नहीं दे जा रही है। यहां हम आपको बता दे कि उनके ऊपर आय से अधिक संपत्ति के मामले में पहले से ही जांच चल रही है। इससे पहले भी विजिलेंस ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में सिंगला को तलब किया था।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button