ताज़ा खबरभारत

कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों ने भाजपा नेता की गोली मार कर की हत्या

जम्मू, (संजय शर्मा) : कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों द्वारा भाजपा नेता जावेद अहमद डार की गोली मार कर हत्या करने की खबर मिली है । प्राप्त जानकारी मुताबिक जावेद होमशालिबुग विधानसभा क्षेत्र के पार्टी प्रभारी थे। इलाके में आतंकियों की तलाश में अभियान चलाया जा रहा है। कश्मीर भाजपा इकाई ने इस हमले की कड़ी निंदा की है ।

जम्मू-कश्मीर भाजपा प्रवक्ता अल्ताफ ठाकुर ने जावेद डार की हत्या पर गहरा दुख प्रकट किया। अल्ताफ ने इसे कायरतापूर्ण और बर्बर कृत्य करार दिया। उन्होंने पुलिस से हत्यारों को पकड़ने और कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इस घटना की कड़ी निदा की और कहा जावेद के परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button