ताज़ा खबरपंजाब

कपूरथला में शराब कारोबारी द्वारा दायर मामले में नया मोड़ आया, दूसरे पक्ष ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाए गंभीर आरोप

बलबीर सिंह और गुरप्रीत सिंह @ गोपी ने पुलिस प्रशासन से न्याय की अपील की और निष्पक्ष जांच कि मांग की

शराब कारोबारी के गुर्गों पर धमकियों और कर्मचारियों को निकालने का आरोप; पीड़ित परिवार ने उच्च स्तरीय जांच की मांग की

कपूरथला, 16 जुलाई (गौरव मड़िया) : कपूरथला के मार्कफेड चौक के पास मोहल्ला प्रीतनगर में हुई घटना के मामले में तब नया मोड़ आया जब दूसरी तरफ से बलबीर सिंह ने अपने बेटे गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया के सामने अपना पक्ष रखा। इस दौरान उन्होंने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए और पंजाब पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच की मांग की। प्रेस कॉन्फ्रेंस में बलबीर सिंह ने आरोप लगाया कि शराब कारोबारी के गुंडे लंबे समय से उनके बेटे गुरप्रीत सिंह @ गोपी की रेकी कर रहे थे। उन्होंने बताया कि कल घटना वाले दिन कारोबारी के गुंडों ने पहले उनके साथ बदसलूकी की और बाद में उनके घर के पास गोलीबारी की। बलबीर सिंह ने दावा किया कि उनके पास इस घटना का वीडियो फुटेज भी है, जिसे उन्होंने पुलिस और मीडिया को सौंप दिया है। उन्होंने कहा कि इस वीडियो की निष्पक्ष जांच से सच्चाई सामने आ सकती है।

इस अवसर पर गुरप्रीत सिंह @ गोपी ने भी अपना पक्ष रखते हुए कहा कि वह पहले संबंधित शराब कारोबारी के लिए काम करता था। उसने आरोप लगाया कि नौकरी के दौरान उस पर अवैध और घटिया काम करने का दबाव डाला गया, लेकिन उसने साफ इनकार कर दिया। गोपी ने बताया कि इसके बाद कारोबारी उससे रंजिश रखने लगा और उस पर झूठे आरोप लगाए गए कि वह अवैध शराब बेचकर उनके व्यवसाय को नुकसान पहुंचा रहा है।

 गुरप्रीत सिंह ने कहा कि इस दुश्मनी के कारण उन्हें लगातार धमकियां मिलती रहीं और अंत: विवाद एक हिंसक घटना में तब्दील हो गया। उन्होंने आरोप लगाया

सच सबके सामने होने के बावजूद पुलिस ने उनकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया और इसके बजाय उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। बलबीर सिंह और गुरप्रीत सिंह ने कहा कि अगर पुलिस घटनास्थल की स्थिति, सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों की निष्पक्ष जांच करे तो असली दोषियों का पर्दाफाश हो सकता है। उनका दावा है कि मामला शराब कारोबारी और उसके साथियों के खिलाफ दर्ज किया जाना चाहिए था, लेकिन पुलिस ने उन्हें दरकिनार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पीड़ित परिवार ने पंजाब पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से मांग की है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच किसी उच्च अधिकारी या स्वतंत्र एजेंसी द्वारा कराई जाए, ताकि सच्चाई सामने आ सके और निर्दोषों को न्याय मिल सके। उन्होंने यह भी अपील की कि उनके द्वारा दिए गए वीडियो सबूतों और अन्य तथ्यों को ध्यान में रखते हुए उचित कार्रवाई की जाए और उनके खिलाफ दर्ज मामला रद्द किया जाए। दूसरी ओर जब शराब कारोबारी रमन कुमार से हमारे संवाददाता ने बात की तो उन्होंने इन सभी आरोपी को निराधार व झूठा बताया। उन्होंने कहा कि पुलिस अपना काम कर रही है। जल्द ही उनकी तरफ से भी एक प्रेस कांफ्रेंस करके इन लोगों की सच्चाई बताई जाएगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button