
चंडीगढ़, 05 अप्रैल (ब्यूरो) : पंजाब भाजपा के चंडीगढ़ आफिस में बीते दिन बम विस्फोट करने के बाद अहम ख़ुलासे हुए हैं जिसमें डीजीपी पंजाब ने बताया कि आरोपी काबू कर लिए गए हैं जिन्होंने पूछताछ में बताया कि आनलाइन ट्रेनिंग के बाद उनसे बम फैकवाया गया था। बम फैंकने के बदले दो लाख रूपए भी दिए जाने की बात कही गई थी जो पैसे भी पूरे नहीं मिले। आतंकी संगंठनो के द्वारा पंजाब में युवाओं को पैसे का लालच देकर ऐसी वारदातें करवा रहे है।













