ताज़ा खबरपंजाब

ए.पी.जे. कॉलेज ऑफ फाइन आर्टर् जालन्धर के BBA VI Sem के विद्यार्थियों ने यूनिवर्सिटी की परीक्षाओं में किया श्रेष्ठ प्रदर्शन

जालंधर, 18 अगस्त (धर्मेंद्र सौंधी) : ए.पी.जे. कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स जालंधर के BBA-VI Sem की छात्राओं ने गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित परीक्षाओं में श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए कॉलेज को गौरवान्वित किया। रैना तलवार ने 1725/2150 अंक प्राप्त करके यूनिवर्सिटी में से चतुर्थ एवं सना कक्कड़ ने 1674 अंक प्राप्त करके आठवां स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य डॉ नीरजा ढींगरा ने श्रेष्ठ स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी। विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करने के लिए उन्होंने कॉमर्स विभाग की अध्यक्ष डॉ मोनिका मोगरा एवं मैडम आशिमा सोपत्त के प्रयासों की सराहना की।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button