ताज़ा खबरपंजाब

एपीजे कॉलेज ऑफ़ फाइन आर्ट्स जालंधर के पीजी डिपार्टमेंट ऑफ़ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट के मैक फोरम द्वारा करवाया गया एड मैड शो

जालंधर, 18 सितंबर (धर्मेंद्र सौंधी) : एपीजे कॉलेज ऑफ़ फाइन आर्ट्स जालंधर के पीजी डिपार्टमेंट ऑफ़ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट के मैक फोरम द्वारा एड मैड शो का भव्य आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ नीरजा डींगरा ने इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि एड-मैड शो का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, अभिव्यक्ति कौशल, मार्केटिंग की समझ और टीम भावना को विकसित करना है।

इस गतिविधि के माध्यम से विद्यार्थी किसी भी उत्पाद, सेवा या सामाजिक संदेश के लिए विज्ञापन की अवधारणा को तैयार करना, उसकी प्रस्तुति करना और उपभोक्ताओं को आकर्षित करने की कला सीखते हैं। यह शो विद्यार्थियों को विज्ञापन जगत की बारीकियों, ब्रांडिंग, टैगलाइन निर्माण और प्रस्तुतिकरण कौशल से अवगत कराता है, जिससे उनमें आत्मविश्वास, हास्य-व्यंग्य के साथ संदेश देने की क्षमता और व्यावसायिक दृष्टिकोण का विकास होता है।

एड-मैड शो में कॉमर्स एवं मैनेजमेंट विभाग की छह टीमों “यम है हम” जिसमें गलत जगह इंश्योरेंस करवाने से होने वाले नुक्सान एवं सही जगह पर इंश्योरेंस करने के महत्व को दर्शाया गया, “पंजावी निगास” में आज की युवा पीड़ी का ब्राउन रंग के प्रति आकर्षण को बताते हुए क्रीम की ऐड की गई, “चीन तपाक डम डम” में बिना बात की समस्या के बाद का बतंगड़ बनाते हुए किसी समाधान तक पहुंचना जिससे आपको कुछ सीखने को भी मिलता है इसको दर्शाया गया, “द नोटोरियस गैंग” टीम द्वारा एआई के माध्यम से किसी भी भाषा को सीखने की सुविधा पर प्रकाश डाला गया, “जैनज़ महकमा” की टीम ने फिक्शनल प्रोडक्ट धमाका डाइजेस्ट गोली, जीपीटी पाजी एवं फन परफ्यूम द्वारा आजकल की युवा पीढ़ी पर व्यंग्य किया गया, “भोरू गैंग टीम ने अपनी चप्पल की मशहूरी करते हुए रिश्तों को बनाए रखने में और हर मंजिल को पार कर लेने में सक्षम चप्पल की ऐड हास्य व्यंग्यात्मक ढंग से की। एड-मैड शो में निर्णायक के रूप में कॉलेज की एल्यूमनाई कॉमर्स में पीएचडी कर चुकी, सीए, प्रशिक्षित कत्थक नृत्यांगना डॉ कामिनी सिंगला गुप्ता एवं थिएटर एवं फिल्म निर्देशन के क्षेत्र में न केवल राज्य बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुके डॉ क्रांतिपाल सिंह उपस्थित हुए।

एड-मैड शो में बेस्ट टीजर का पुरस्कार चीन तपाक डमडम को दिया गया और एड-मैड शो में प्रथम स्थान पर आने वाली टीम में जिया अरोड़ा, श्रेष्ठ सूरी, दिव्यांशु सूरी, विष्णु भार्गव, वरुण गाबा, नव्या अरोड़ा एवं शिवम शर्मा ने भाग लिया, द्वितीय स्थान पर रहने वाली टीम में आत्मजीत सिंह, लक्षित सहगल, समीर थापड़, हरप्रीत पाल, नंदिनी, मीनू एवं पल्लवी ने भाग लिया, तृतीय स्थान पर रहने वाली टीम में अभिनव सुखीजा, माधव खन्ना, रणवीर सिंह, अभिषेक निश्चल, अर्शित विरमानी, रुचि कुमारी, गुरजोत कौर एवं नारायण कौर ने भाग लिया। विजित टीमों को डॉ नीरजा डींगरा ने पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया मैडम इनायत ने श्रेष्ठ मंच संचालन करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। डॉ डींगरा ने कार्यक्रम की अपार सफलता के लिए कॉमर्स विभाग की अध्यक्ष डॉ मोनिका मोगला एवं मैक फोरम की इंचार्ज मैडम गरिमा अरोड़ा के प्रयासों की भरपूर सराहना करते हुए कहा कि वह भविष्य में भी इसी तरह विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच प्रदान करने का प्रयास करते रहे ताकि विद्यार्थियों में आत्मविश्वास भर सके।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button