ताज़ा खबरपंजाब

एक वाहन चोर गिरफ्तार एक फरार, 315 बोर की देसी पिस्तौल और 6 वाहन बरामद

जालंधर (कबीर सौंधी/ बादल गिल) : थाना 8 की पुलिस ने दोपहिया वाहन चुराने वाले 1 आरोपी को गिरफ्तार किया है। जबकि आरोपी का दूसरा साथी मनीष पुत्र विनंदशेवर राम मौके से फरार हो गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान अनीश पुत्र राम आशीष वासी परशुराम नगर के रूप में हुई है। जानकारी देते हुए एसीपी मोहित कुमार सिंगला ने बताया कि थाना 8 के प्रभारी कुलदीप सिंह की अगुवाई में एएसआई जगदीश लाल पुलिस पार्टी सहित ट्रांसपोर्ट नगर मौैजूद थे, तभी उन्हें सूचना मिली की उक्त आरोपी दोपहिया वाहन चुराकर बेचने की फिराक में घूम रहे हैं और आरोपियों के पास अवैध हथियार भी हैं।

सूचना के आधार पर कारवाई करते हुए पुलिस टीम ने पठानकोट चौक पर नाकाबंदी के दौरान आरोपी अनीश को काबू कर लिया और आरोपी मनीष मौके से भाग निकला। पुलिस ने अनीश से एक देसी पिस्तौल भी बरामद किया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को अलग अलग इलाकों से चुराए गए 5 वाहन जब्त करवाए जोकि उसने ट्रांसपोर्ट में खाली प्लाट में खड़े किए थे। पुलिस ने आरोपियों के ऊपर मामला दर्ज कर फरार आरोपी मनीश की गिरफ्तारी को लेकर छापामारी शुरू कर दी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button