ताज़ा खबरपंजाब

अवैध शराब और नशीली गोलियों सहित 2 गिरफ़्तार

जालंधर, 20 जून (ब्यूरो) : थाना शाहकोट की पुलिस ने अलग अलग मामलों में दो व्यक्तियों को गिरफ़्तार कर उनके क़ब्जे से 20 बोतलें अवैध शराब और 205 नशीली गोलियां बरामद की है। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान रवि उर्फ राम लुभाया निवासी मोहल्ला डेरियां शाह कोर्ट और जसपाल सिंह उर्फ़ पाला निवासी शाहकोट के रूप में हुई है।

थाना प्रभारी अमनप्रीत कौर ने बताया कि उनकी टीम की एएसआई सलिनदर सिंह पुलिस पार्टी सहित गश्त के दौरान परजीआ मोड के पास मौजूद थे जहां उन्होंने आरोपी था और रवि को दबोच कर उसके क़ब्जे से 205 नशीली गोलियां बरामद कर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 

इसी तरह उनकी टीम के एएसआई दलजीत सिंह पुलिस पार्टी सहित नाकेबंदी के दौरान गांव बल्ला के पास मौजूद थे जहा उन्हें एक व्यक्ति वजनदार कैन को उठाकर जाता हुआ दिखाई दिया। जिसे रोककर पुलिस ने तलाशी के दौरान आरोपी के क़ब्जे से 20 बोतलें अवैध शराब की बरामद कर एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button