ताज़ा खबरपंजाब

अवैध रेत खनन के मामले में एक गिरफ़्तार

जालंधर, 20 जून (कबीर सौंधी) : थाना बिलगा की पुलिस ने एक आरोपी को अवैध रेत खनन मामले में गिरफ़्तार किया है। गिरफ़्तार व्यक्ति की पहचान रूपान चौधरी निवासी मनसा देवी नगर फगवाड़ा के रूप में हुई है।

थाना प्रभारी इंस्पेक्टर महेंद्र पाल ने बताया कि उनकी टीम ने गाव वुरज हसन, मंड के पास रेत से भरी ट्राली ले जा रहे व्यक्ति को रोक कर दस्तावेज़ चैक किए तो आरोपी रेत से भरी ट्रॉली के संबंधी कोई दस्तावेज़ नहीं दिखा सका। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के ख़िलाफ मामला दर्ज कर ट्रैक्टर और रेत से भरी ट्राली को जप्त कर लिया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button