ताज़ा खबरपंजाब

अमृतसर में दिनदहाड़े 10 लाख की लूट ,थाने से 100 कदम की दूरी पर हथियारबंद बदमाशों ने कपड़ा व्यापारी को बनाया शिकार

अमृतसर 26 सिंतबर (साहिल गुप्ता): पंजाब में लूटपाट और चोरी के मामले आए दिन सामने आ रहे है। अपराधियों के हौंसले इतने बुलंद हो गए है कि वे सरेआम वारदात को अंजाम दे रहे है। ऐसा ही एक मामला अमृतसर में सामने आया है। यहां चार लुटेरे बी डिवीजन थाने से महज 100 कदम की दूरी पर ही कपड़ा कारोबारी और मनी एक्सचेंज रंजीत सिंह से पिस्तौल के बल पर करीब 10 लाख रुपए लूटकर ले गए।

लुटेरों नेे महज 44 सेकंड में ही लूट की वारदात को अंजाम दिया। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो चुकी है। वहीं, इस संबंध में एडीसीपी हरपाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच करवाई जा रही है और पुलिस को अलर्ट कर दिया है लेकिन लुटेरों का कोई सुराग नहीं लगा है।

पुलिस को दी शिकायत मेंं रणजीत सिंह ने बताया कि बी डिवीजन थाने के पास उनकी कपड़ों की दुकान है। यहां वह मनी एक्सचेंज का काम भी करते हैं। रविवार सुबह चार नकाबपोश युवक उनकी दुकान पर आए और पिस्तौल के बल पर गल्ले में रखे दस लाख रुपये और कुछ अन्य समान लेकर फरार हो गए। सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button