ताज़ा खबरपंजाब

अमृतपाल सिंह के साथी पपलप्रीत को पंजाब पुलिस ने किया गिरफ्तार

चंडीगढ़, 10 अप्रैल (ब्यूरो) : वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह के करीबी साथी पपल प्रीत सिंह को गिरफ्तार किए जाने की सूचना है। हालांकि पुलिस इस पर अभी तक कुछ भी नहीं बता रही है लेकिन जानकारी के अनुसार काउंटर इंटेलिजेंस के एक बड़े ऑपरेशन में पपल प्रीत सिंह की गिरफ्तारी होने की खबर है। पपल प्रीत सिंह को ही अमृतपाल की सभी गतिविधियां चलाने का मास्टरमाइंड माना जाता है।

पपल प्रीत और अमृतपाल सिंह पुलिस के घेरे से एक साथ ही निकले थे और इनके कई सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई थी। काउंटर इंटेलिजेंस की टीमें इनका लगातार पीछा कर रही थी और अब बताया जा रहा है कि पपल प्रीत सिंह गिरफ्त में आ चुका है। बताया जा रहा है कि पपल प्रीत सिंह की गिरफ्तारी होशियारपुर जिला से हुई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button