ताज़ा खबरपंजाब

अमृतपाल सिंह के खिलाफ एक और FIR दर्ज

जालंधर, 22 मार्च (कबीर सौंधी) : भगोड़े अमृतपाल सिंह के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। बीते दिन ही अमृतपाल सिंह की नंगल अंबिया गांव के गुरुद्वारा साहिब में रूकने और उसके बाद ब्रेजा गाड़ी से भागने फिर वेष बदलकर बाइक से भागने को लेकर आईजी सुखचैन सिंह ने खुलासा किया था। जिसके बाद पुलिस ने नंगल अंबिया के गुरुद्वारा साहिब में स्थित ग्रंथी से मामले को लेकर पूछताछ की। इस दौरान पुलिस ने गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी के बयानों के आधार पर अमृतपाल सिंह के खिलाफ एक और नई एफआईआर दर्ज कर ली है।

 

शिकायत में ग्रंथी ने बताया कि उसके धमकाया गया था और उसका फोन इस्तेमाल किया था। जिसके बाद अमृतपाल सिंह ने ग्रंथी के बेटे के कपड़े पहने और वहां पर खाना खाया। ग्रंथी का आरोप है कि उसके परिवार को एक घंटे तक बंधक बनाए रखा था। जिसके बाद वह बाइक पर फरार हो गया। पुलिस ने उक्त ग्रंथी के बयानों पर अमृतपाल सिंह ने एक और नया मामला दर्ज कर लिया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button