ताज़ा खबरपंजाब

अंतरराष्ट्रीय हॉकी के नक्शे पर पंजाब की बढ़ती सरदारी को मिली मान्यता

एशियन हॉकी फेडरेशन ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और पंजाब सरकार के प्रतिनिधिमंडल को जापान आमंत्रित किया

चंडीगढ़, 22 सितंबर (ब्यूरो) : अंतरराष्ट्रीय हॉकी के क्षेत्र में पंजाब की बढ़ती भूमिका को मान्यता देते हुए एशियन हॉकी फेडरेशन ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और पंजाब सरकार के एक प्रतिनिधिमंडल को 20वीं एशियाई खेलों आईची-नागोया-2026 में महिला एवं पुरुष हॉकी के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले देखने के लिए जापान आने का निमंत्रण दिया है।

एशियन हॉकी फेडरेशन के अध्यक्ष फूमियो ओगुरा की ओर से दिया गया यह निमंत्रण 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को होने वाले महिला एवं पुरुष हॉकी सेमीफाइनल तथा 2 और 3 अक्टूबर को होने वाले फाइनल मुकाबलों के लिए है।

यह निमंत्रण ऐसे समय आया है जब पंजाब, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पहली बार पुरुष एशियन चैंपियंस ट्रॉफी-2026 की मेजबानी करने की तैयारी कर रहा है।

एशियन हॉकी फेडरेशन ने कहा है कि पंजाब सरकार के प्रतिनिधिमंडल की जापान यात्रा से बड़े अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों के आयोजन और संचालन का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त होगा। इससे पंजाब में आगामी अंतरराष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता की मेजबानी के लिए भी उपयोगी अनुभव हासिल करने का अवसर मिलेगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button