तमिलनाडुताज़ा खबर

CM विजय की पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

चेन्नई, 07 अगस्त (ब्यूरो) : तमिलनाडु के नये बने टीवीके प्रमुख सी जोसेफ विजय और उनकी पत्नी संगीता के बीच लंबे समय से चल रहे पारिवारिक विवादों को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। जहां, पत्नी संगीता ने फैमिली कोर्ट में दायर अपनी तलाक की याचिका शुक्रवार को वापस ले ली है। जब उनकी अर्जी पर सुनवाई हुई, तो संगीता ने वीडियो-कॉन्फ्रेसिंग के जरिए कोर्ट में पेश होकर केस आगे न बढ़ाने की वजह बताई। जिसके बाद कोर्ट ने केस का निपटारा कर दिया।

 

मामले को लेकर स्थानीय अदालत ने 15 जून को विजय और उनकी पत्नी के तलाक के केस की कार्यवाही स्थगित कर दी थी और अगली सुनवाई 7 अगस्त के लिए तय की थी। जिसके बाद आस वीडियो कांफ्रैंसिंग के जरिये सुनवाई की गई। इस दौरान पत्नी संगीता ने अपनी तलाक की याचिका वापस ले ली।

 

विजय की पत्नी ने 2026 फरवरी में स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत चेंगलपट्टू कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल की और अपनी शादी खत्म करने की मांग की। मिली जानकारी के अनुसार दायर अर्जी में एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर, मानसिक क्रूरता, उपेक्षा और साथ छोड़ देने का आरोप लगाया गया था। जिसके बाद से मामला चल रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button