ताज़ा खबरपंजाब

एस.आई.आर.-2026 : डिप्टी कमिश्नर ने घर-घर सर्वे का सौ फीसदी काम पूरा करने वाले 32 बी.एल.ओ. को किया सम्मानित

जालंधर, 28 जुलाई (कबीर सौंधी) : डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी वरजीत वालिया ने आज वोटर सूचियों की चल रही स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एस.आई.आर.)-2026 तहत घर-घर सर्वे का सौ फीसदी काम पूरा करने वाले 32 बूथ लेवल अधिकारियों को सम्मानित किया।

बूथ लेवल अधिकारियों को प्रशंसा पत्र सौंपते हुए डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि उनकी वचनबद्धता व कार्यकुशलता ने जिले में काम कर रहे अन्य बी.एल.ओ. के लिए मिसाल कायम की है।

उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया की सफलता में बी.एल.ओ. की भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि इन अधिकारियों ने पूरी निष्ठा, समर्पण और जिम्मेदारी से काम करते हुए एस.आई.आर. तहत निर्धारित तिथि से पहले घर-घर सर्वे के काम को पूरा किया है, जो अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए प्रेरणा स्रोत है।

इस मौके पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (जनरल) कम अतिरिक्त जिला चुनाव अधिकारी अमनिंदर कौर और चुनाव तहसीलदार डा. दीपक राज भी मौजूद थे।

श्री वालिया ने अन्य बी.एल.ओ. को भी घर-घर सर्वे में तेजी लाते हुए इसे जल्द पूरा करने की अपील की।

इस मौके सम्मानित होने वाले बूथ लेवल अधिकारियों में विधान सभा हल्का फिल्लौर से धर्मिंदरजीत (बूथ नं. 49), बूटा राम (बूथ नं. 88), बलविंदर कौर (बूथ नं. 12), जसदीप सिंह (बूथ नं. 149), मोनिका (बूथ नं. 158), विधान सभा हल्का नकोदर से कुलविंदर सिंह (बूथ नं. 27), नरेश कुमार (बूथ नं. 184), परमजीत कौर (बूथ नं. 190), अमनदीप (बूथ नं. 216), कमलजीत राम (बूथ नं. 123), विधान सभा हल्का शाहकोट से प्रभजिंदर सिंह (बूथ नं. 23), मनवीत सिंह (बूथ नं. 72), रुपिंदरजीत सिंह (बूथ नं. 31), तीर्थ कौर (बूथ नं. 198), रणजीत सिंह (बूथ नं. 207), धरविंदर सिंह (बूथ नं. 248), हरजीत कौर (बूथ नं. 231), बलविंदर कौर (बूथ नं. 236), मनजिंदर सिंह (बूथ नं. 105), बलविंदर कौर (बूथ नं. 106), शोविंद कुमार (बूथ नं. 129), इंदरजीत सिंह (बूथ नं. 163), विधान सभा हल्का जालंधर पश्चिमी से सुमन बाला (बूथ नं. 97), राजीव कुमार (बूथ नं. 61), सुमन शर्मा (बूथ नं. 134), मीनू (बूथ नं. 116), पूनम बजाज (बूथ नं. 119), राजेश कुमार (बूथ नं. 121), विधान सभा हल्का जालंधर उत्तरी से जतिन अग्रवाल (बूथ नं. 119) और विधान सभा हल्का जालंधर केंट से प्रदीप कुमार पाठक (बूथ नं. 115), गणेश कुमार (बूथ नं. 121) तथा संदीप कुमार (बूथ नं. 106) शामिल थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button