ताज़ा खबरपंजाब

मनोरंजन कालिया का BJP में बढ़ा कद, मिली बड़ी ज़िम्मेदारी

जालंधर, 02 दिसंबर (गोपाल पाली) : भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आज संगठनात्मक नियुक्तियां की है। इसमें भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया को अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। मनोरंजन कालिया को भाजपा ने विशेष आमंत्रित राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य नियुक्त किया है।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रधान जेपी नड्डा ने आज राष्ट्रीय कार्यसमिति की एक सूची जारी की है। इसमें पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, सुनील जाखड़, मनोरंजन कालिया, अमनजोत रामुवालिया और जयवीर शेरगिल को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कैप्टन अमरिंदर सिंह पंजाब के मुख्यमंत्री थे, जो कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए हैं। इसी तरह सुनील जाखड़ पंजाब कांग्रेस के प्रधान थे, उन्होंने कांग्रेस को छोड़ भाजपा ज्वाइन किया। जयवीर शेरगिल ने भी कांग्रेस छोड़ कर भाजपा ज्वाइन किया। भाजपा ने जयवीर शेरगिल को राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button