ताज़ा खबरपंजाबशिक्षा

एच.एम.वी. में एंटी-रैगिंग सप्ताह मनाया गया

जालंधर 25 अगस्त (धर्मेन्द्र सौंधी) : हंस राज महिला महाविद्यालय, जालंधर में एंटी रैगिंग सप्ताह उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस दौरान छात्राओं और फैकल्टी सदस्यों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। जागरूकता अभियान के माध्यम से छात्राओं को रैगिंग के दुष्प्रभावों, रैगिंग रोधी कानूनों तथा संस्थान में उपलब्ध सहायता प्रणालियों के बारे में जानकारी दी गई। अलग-अलग कक्षाओं में जागरूकता सत्र आयोजित किए गए, जिनके अंत में सभी छात्राओं ने सम्मानजनक एवं रैगिंग-मुक्त परिसर सुनिश्चित करने के लिए एंटी रैगिंग शपथ ली। कॉलेज हॉस्टल में भी जागरूकता अभियान और शपथ समारोह आयोजित किया गया। प्रिंसिपल डॉ. एकता खोसला ने छात्राओं को संबोधित करते हुए आपसी सम्मान एवं सौहार्द पर आधारित सीनियर जूनियर संबंधों के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थान में रैगिंग के लिए कोई स्थान नहीं है।

उन्होंने सभी छात्राओं से अनुशासन बनाए रखने और सुरक्षित एवं सकारात्मक कैंपस वातावरण के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। सीनियर फैकल्टी सदस्य डॉ. ममता ने भी छात्राओं को हॉस्टल में रैगिंग मुक्त वातावरण बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। छात्राओं की रचनात्मक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए एंटी रैगिंग विषय पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। छात्राओं ने अपनी कलाकृतियों के माध्यम से रैगिंग के विरुद्ध प्रभावशाली संदेश प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में हर्षिता ने प्रथम, अनंत कौर और प्रियंका ने द्वितीय तथा लक्ष्मी और खुशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अर्पिता को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। डॉ. सीमा खन्ना (इंचार्ज, एंटी रैगिंग), डॉ. सीमा मरवाहा (डीन एकेडमिक्स), डॉ. शालू बत्रा, श्रीमती संगीता भंडारी, श्रीमती मीनू कुंद्रा, डॉ. नीरू भारती और डॉ. शैलेंद्र ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संस्थान ने अपनी जीरो टॉलरेंस नीति को दोहराते हुए कहा कि वह सभी छात्राओं के लिए सुरक्षित, सम्मानजनक और समावेशी वातावरण प्रदान करने के लिए पतिबद्ध है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button