ताज़ा खबरपंजाब

जालंधर में देर रात नगर निगम ने 5 शोरूम और दुकाने की सील

जालंधर, 17 अक्तूबर (कबीर सौंधी) : जालंधर नगर निगम की टीम ने रात 9.30 बजे अवैध निर्माणों पर बड़ी कार्रवाई की। नगर निगम की टीम ने पांच अवैध दुकानें और शोरूम को सील कर दिया। ये कार्रवाई निगम की ज्वाइंट कमिश्नर शिखा भगत के आदेश के बाद की गई है।

जानकारी के मुताबिक निगम कमिश्नर शिखा भगत के आदेशों के बाद एमटीपी नीरज भट्टी के निर्देश पर एटीपी सुखदेव वशिष्ठ और उनकी टीम ने देर रात न्यू विजय नगर मार्केट में चार शोरूम कम दुकानों को सील कर दिया। जबकि पांचवी कार्रवाई लवली स्वीट के साथ फैंसी बैकरी के पास अवैध दुकान पर की गई है। निगम टीम ने इसे भी सील कर दिया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button