ताज़ा खबरपंजाब

राजेंद्र बेरी ने सेंट्रल टाउन, बाज़ार और रामा मंडी में जबरदस्त रोड शो निकालकर विरोधियों के होश उड़ाए

जालंधर, 18 फरवरी (धर्मेंद्र सौंधी) :- कांग्रेस प्रत्याशी एवं मौजूदा विधायक राजेंद्र बेरी ने रामा मंडी इलाके में रोड शो निकालकर केंद्रीय विधानसभा हलका के विरोधी उम्मीदवारों के होश उड़ा दिए हैं।

राजेंद्र बेरी और उनके समर्थकों का रोड शो इतना प्रभावशाली रहा कि रामा मंडी रोड पर दूर-दूर तक कांग्रेस के झंडे ही नजर आ रहे थे और सैकड़ों की गिनती में समर्थक और कार्यकर्ता विरोधियों के हौसले पस्त करने के लिए काफी थे। इससे पहले उन्होंने सेंट्रल टाउन, रैणक बाजार, शेखां बाजार, सैंदा गेट, नया बाजार व आसपास के पुराने बाजारों में पैदल मार्च निकालकर कारोबारियों तक पहुंच की कोशिश की।

दुकानदारों ने उनका जगह-जगह स्वागत किया और फूल माला पहनाकर जीत का आशीर्वाद दिया। उन्होंने सेंट्रल टाउन की हर गली के हर घर में पहुंचकर के वोट की अपील की। उनका दिन भर का शेड्यूल अति व्यस्त रहा और उन्होंने सेंट्रल विधानसभा हलका के हर इलाके को कवर करने की कोशिश की।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button