दुख्द समाचारताज़ा खबरपंजाब

अकाली भाजपा सरकार में मंत्री रह चुके भगत चुन्नीलाल का 93 साल की उम्र में निधन

जालंधर 10 सितंबर (धर्मेन्द्र सौंधी) : पंजाब के कैबिनेट मंत्री मोहिंद्र भगत के पिता और भाजपा के पूर्व मंत्री भगत चुन्नी लाल का निधन हो गया। उन्होंने 93 साल की उम्र में बस्ती एरिया स्थित अपने घर में अंतिम सांस ली। भगत चुन्नी लाल जालंधर वेस्ट की राजनीति में लंबे समय तक भाजपा का प्रमुख चेहरा रहे। वह पंजाब में अकाली भाजपा सरकार में वन एवं वन्यजीव और श्रम मंत्री रह चुके हैं।

भगत चुन्नी लाल की पार्थिव देह का अंतिम संस्कार आज 10 सितंबर को शाम 5 बजे शमशान घाट बस्ती शेख में किया जाएगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button