ताज़ा खबरपंजाब

‘साथ निभाने का वादा कर डेढ़ महीने तक किया दुष्कर्म’, महिला ने युवक पर लगाए गंभीर आरोप

जालंधर, 26 जुलाई (कबीर सौंधी) : जालंधर में एक महिला ने अवतार नगर गली नंबर 6 निवासी युवक पर दुष्कर्म के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित महिला मूल रूप से उत्तराखंड की रहने वाली है। महिला ने आरोप लगाया कि युवक उसे साथ निभाने का वादा कर घर ले गया और डेढ़ महीने तक रेप किया और अब घर से बाहर निकाल दिया है। पीड़ित महिला ने युवक पर मारपीट के भी आरोप लगाए हैं।

इस संबंध में पीड़ित लड़की के भाई ने बताया कि वह अजीत नगर स्थित काजी मंडी में रहते है। इस दौरान अवतार नगर गली नंबर 6 में रहते युवक ने उसकी बहन को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जिसकी शिकायत उसने थाने में दे दी है। वहीं युवती का सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाया जा रहा है। पुलिस की तरफ से मामले की जांच की जा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button