शिक्षाताज़ा खबरपंजाब

एच.एम.वी. की म्यूज़िक वोकल की छात्राओं ने गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी की परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम किया रोशन

जालंधर 08 जून (धर्मेन्द्र सौंधी) : हंसराज महिला महाविद्यालय की एम.ए. म्यूज़िक वोकल विभाग की छात्राओं ने गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी की परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन करके संस्थान का नाम रोशन किया। एम.ए. म्यूज़िक वोकल सेमेस्टर । म सिमरजीत कौर और शिवानी ने 9.25 एसजीपीए, हरलीन, किरनदीप कौर, नेहा और अमनजोत ने 9.00 एसजीपीए और धन्याश्री ने 8.50 एसजीपीए प्राप्त किए।

प्रिंसिपल डॉ. (श्रीमती) एकता खोसला ने छात्राओं की शानदार शैक्षणिक उपलब्धियों पर गर्व जताया और छात्राओं व डिपार्टमेंट के फैकल्टी सदस्यो की सराहना की। उन्होंने छात्राओं को भविष्य में भी इसी तरह लगन और कड़ी मेहनत की भावना बनाए रखने के लिए प्रेरित किया और उनकी लगातार सफलता के लिए शुभकामनाएँ दीं। म्यूज़िक वोकल डिपार्टमेंट के विभागाध्यक्ष डॉ. प्रेम सागर तथा फैकल्टी सदस्यों ने भी छात्राओं को उनकी शानदार उपलब्धि पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल और सफल भविष्य की कामना की।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button