ताज़ा खबरपंजाब

लोहे की फैक्ट्री में बड़ा हादसा, फैक्ट्री में मज़दूरों पर गिरा गर्म-गर्म लोहा

लुधियाना, 05 जनवरी (ब्यूरो) : पंजाब में लुधियाना के साहनेवाल के पास एक लोहे की फैक्ट्री में देर रात अचानक भट्टी से गर्म लोहा मजदूरों पर गिर गया। यह लोहा भट्टी के पास काम कर रहे 8 से 10 लोगों पर गिर गया।

झुलसे मजदूरों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग फैक्ट्री में पहुंच गए। लोगों ने किसी तरह जले हुए मजदूरों को फर्नेस रूम (प्लांट) से बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार दिया।

जिसके बाद एंबुलेंस को सूचना दी गई। एम्बुलेंस की मदद से झुलसे चारों मजदूरों को तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि बाकी झुलसे लोगों को अन्य निजी अस्पतालों में ले जाया गया है। घायलों की पहचान विशाल, अशोक, संजय शाह, नसरूला अंसारी के रूप में हुई है। जिनकी हालत अभी नाजुक अभी बताई जा रही है।

फैक्ट्री में काम कर रहे संजय ने बताया कि जब भट्टी से गर्म लोहा निकला तो चारों तरफ अंधेरा था जिससे कुछ दिखाई नहीं दिया। अंधेरा होने के कारण उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। काफी मशक्कत के बाद उन्हें रेस्क्यू किया गया।

संजय ने कहा कि अशोक और विशाल की हालत ज्यादा गंभीर है। झुलसे लोगों के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है। स्थानीय पुलिस को भी सूचना दे दी गई है। फिलहाल इस मामले की जांच की जा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button