ताज़ा खबरपंजाब

आप विधायक की जगह फर्जी व्यक्ति से दिलवाया गया 12वीं का पेपर

बाबा बकाला, 24 मार्च (ब्यूरो) : बटाला से आम आदमी पार्टी के एमएलए शेरी कलसी की जगह एक फर्जी शख्स से 12वीं का पेपर कराने की खबर सामने आई है। इस संबंध में कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा ने शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस से इस्तीफे की मांग की है। खैहरा ने सोशल मीडिया के जरिए बताया है कि आप विधायक शेरी कलसी जिसका रोल नंबर 2023701797 और उनकी पत्नी राजबीर जिनका रोल नंबर 2023701786 है।

जिन्होंने एसएमजी बाबा बकाला में पीएसईबी +2 की परीक्षा में किसी और को बिठाया। जिस दौरान हरप्रीत जो कि सरकारी टीचर है, उसे पकड़ने के बाद इस बात का खुलासा हुआ है। इस मामले को लेकर कांग्रेस ने शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस से इस्तीफे की मांग की है। 

वहीं दूसरी ओर इस मामले को लेकर शेरी कलसी का बयान सामने आया है। वीडियो के जरिए विधायक ने सुखपाल खैहरा को खरी खोटी सुनाई। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं पहले से +2 पास हूं। विधायक ने कहा कि हो सकता है कि मेरी पत्नी के नाम भरने दौरान किसी ने गलती से मेरा नाम दे दिया हो।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button