ताज़ा खबरपंजाब

डेरा सचखंड बल्लां में नतमस्तक हुए जालंधर नॉर्थ के इंचार्ज मेयर विनीत धीर, संत निरंजन दास महाराज से लिया आशीर्वाद

जालंधर, 03 अगस्त (कबीर सौंधी) : जालंधर नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र के इंचार्ज एवं मेयर विनीत धीर ने अपने साथियों और पार्टी पदाधिकारियों के साथ डेरा सचखंड बल्लां में नतमस्तक होकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस पावन अवसर पर उन्होंने डेरा सचखंड बल्लां के संत श्री 108 निरंजन दास महाराज जी से आशीर्वाद लिया और पंजाब की तरक्की, अमन-शांति, खुशहाली तथा सर्वजन कल्याण के लिए अरदास की।

इस दौरान मेयर विनीत धीर ने कहा कि डेरा सचखंड बल्लां समाज को प्रेम, भाईचारे, समानता और मानवता की सेवा का संदेश देने वाला पवित्र स्थान है। संत-महापुरुषों की शिक्षाएं हमें समाज के जरूरतमंद और कमजोर वर्गों की सेवा करने के साथ आपसी भाईचारे को मजबूत करने की प्रेरणा देती हैं।

उन्होंने संत श्री 108 निरंजन दास महाराज जी का आशीर्वाद प्राप्त करते हुए कहा कि जनसेवा उनके लिए केवल एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समर्पण का कार्य है। उन्होंने परमात्मा से पंजाब में सुख-शांति और समृद्धि बनाए रखने तथा प्रत्येक परिवार की खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर जिला प्रधान, संगठन इंचार्ज (नॉर्थ), सभी ब्लॉक प्रधानों सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और साथी मौजूद रहे। सभी ने डेरा सचखंड बल्लां में नतमस्तक होकर संत श्री 108 निरंजन दास महाराज जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button