ताज़ा खबरपंजाब

DHILLON PALACE गोलीकांड : पैलेस मैनेजमेंट पर पुलिस की अभी तक कोई कार्रवाई नहीं

जालंधर, 10 दिसंबर (कबीर सौंधी) : जालंधर में ढिल्लों पैलेस में एनआरआई युवक की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी सुरजीत सिंह पर तो मामला दर्ज कर दिया, पर पैलेस मैनेजर और पैलेस के संचालकों पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। बताया जा रहा हैं कि ढिल्लों पैलेस के मालिक द्वारा ये पैलेस आगे किसी को लीस पर दे दिया गया है,

जो अब सारा पैलेस देखते है, पुलिस प्रशासन द्वारा पहले से ही साफ़ संदेश है कि पैलेस में कोई भी व्यक्ति हथियार लेकर नहीं आएगा। यहाँ तक कि पहले भी कई ऐसे मामले जालंधर में हो चुके हैं जहां पैलेस में गोली चलने पर पैलेस मालिक और मैनेजर पर मामला दर्ज किया गया पर इस मामले में पुलिस ने ये कार्रवाई नहीं की। जिससे पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button