ताज़ा खबरदुख्द समाचारपंजाब

सतलुज दरिया में नहाने गए युवकों की डूबने से हुई मौत

नवांशहर, 29 मई (न्यूज़ 24 पंजाब) : बलाचौर के निकट स्थित एक गांव से दिल दहला देने वाली घटना हुई है। शनिवार को औलियापुर गांव में सतलुज दरिया में नहाने गए चार युवकों की डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद लेकर चारों युवकों के शव तलाश कर लिए हैं। तलाशी के दौरान मौके पर सतलुज दरिया किनारे भारी भीड़ जुटी रही। युवकों के स्वजनों का रोकर बुरा हाल था।

मिली जानकारी के मुताबिक भीषण गर्मी से बचने के लिए चारों युवक दोपहर करीब 3.30 बजे मोटरसाइकिल पर सवार होकर औलियापुर गांव के पास सतलुज नदी में नहाने गए थे। पुलिस के अनुसार हरदीप कुमार उर्फ मोनी पुत्र मोहिंदर पाल, संदीप उर्फ दीपू पुत्र सुभाष, हैप्पी पुत्र अमरजीत सतलुज नदी में नहाने गए थे। इसी दौरान उनकी डूबने से मौत हो गई। गोताखोरों की मदद से उनके शव नदी से बाहर निकाल लिए गए हैं। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button