ताज़ा खबरपंजाब

भाजपा महिला मोर्चा ने वार्ड 69 की पेयजल समस्या का करवाया समाधान, दूषित पेयजल से परेशान थे वार्डवासी

जालंधर 21अगस्त (धरमेंद्र सौंधी): भाजपा महिला मोर्चा द्वारा वार्ड 69 के अंतर्गत आते क्षेत्र आर्य नगर में दो सप्ताह से पनप रही दूषित पेयजल की समस्या का समाधान करवाया। भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्षा मीनू शर्मा ने वार्ड 69 के वासियों की अपील पर भाजपा नेत्रियों प्रवीण शर्मा,सुमन सौंध,ऊषा शर्मा,सुमन राणा,गुरप्रीत कौर पिंकी,सुमन मिश्रा संग दौरा किया व क्षेत्रवासीयों ने अपने घरों में दूषित पेयजल की जानकारी देते हुए पानी के सैंपल दिखाए।

भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्षा मीनू शर्मा ने समस्या की पूर्ण जानकारी भाजपा के वरिष्ठ नेता रवि महेंदरू,अनिल,डा.शशि भूषण,वेद आर्य को दी व उन्होने मौके पर ही निगम की टीम को बुला कर समस्या से अवगत करवाया व निगम टीम ने जांच आरंभ कर समस्या का शीघ्र समाधान करने का आश्वासन दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button