ताज़ा खबरपंजाब

लुधियाना की लिफाफा फैक्ट्री में लगी भीषण आग

लुधियाना, 19 अगस्त (न्यूज़ 24 पंजाब) : पंजाब के जिला लुधियाना से बड़ी खबर है। फील्डगंज स्थित कूचा नंबर 16 में आज सुबह लिफाफा स्टोर पर भीषण आग लगने से अफरातफरी मच गई। दुकान में पड़े प्लास्टिक के लिफाफाें की वजह से आग ने विकराल रूप ले लिया। पड़ोस के लोगों ने तुरंत मामले की सूचना दुकान के मालिक व फायर ब्रिगेड को दी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक फील्ड गंज की फैक्ट्री में भीषण आग लगी है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम व थाना डिवीजन 2 की पुलिस मौके पर पहुंची।

फील्डगंज के प्रिंस लिफाफा स्टोर में भीषण आग लगी है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। वहीं मौके पर अभी तक करीब 40 से 50 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां लग चुकी हैं।आग बुझाने का काम जाेराें से चल रहा है। आग लगने के बाद कई दुकानदाराें ने पुलिस से घटना के कारणाें की जांच की मांग की है। दुकान के मालिक प्रिंस ने बताया कि उन्हें पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने सुबह फोन कर दुकान में आग लगने के बारे में बताया। इस पर उन्होंने तुरंत पहुंच फायर ब्रिगेड को सूचित किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button