क्राइमताज़ा खबरपंजाब

सैक्स रैकेट का पर्दाफाश, देह व्यापार के अड्डे पर पुलिस ने मारा छापा, लड़के-लड़कियां काबू

जालंधर, 05 मई (दृव टकियार) : जालंधर से बड़ी खबर है। जालंधर के बस्ती बावा खेल में देह व्यापार के अड्डे का भंडाफोड़ हुआ है। जालंधर पुलिस ने छापा मारकर लड़के-लड़कियों को गिरफ्तार किया है। इस धंधे का पिछले कई दिनों से इलाके के लोग शिकायत कर रहे थे।

जानकारी के मुताबिक बस्ती बावा खेल एरिया में देह व्यापार के अड्डे पर पुलिस ने छापा मारा। थाना बस्ती बाबा खेल की पुलिस ने एक गुप्त सूचना मिलने पर इसी इलाके में रेड करके 4 लड़कियों और 4 लडक़ों को आपत्तिजनक हालत में काबू किया है।

पुलिस ने जैसे ही यहां छापेमारी की तो वहां हडक़ंप मच गया। पुलिस को देखते हुए लड़के लड़कियां भागने लगे। पुलिस ने देह व्यापार के अड्डे से कई लड़के व लड़कियों को आपत्तिजनक हालत में काबू किया। बताया जा रहा है कि ये गंदा धंधा पिछले काफी समय से चल रहा था, जिससे आसपास के लोग परेशान थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button