ताज़ा खबरपंजाब

विजीलेंस द्वारा 25 हजार रुपए लेता ASI रंगे हाथ गिरफ्तार

संगरूर, 03 नवंबर (ब्यूरो) : पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने रिश्वतखोरी के मामले में थाना दिड़बा में तैनात एएसआई तरसेम लाल को 25 हजार रुपए लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी ने भवानीगढ़ की अनाज मंडी के एक निवासी से दूसरे मामले में गिरफ्तार करने के लिए छापा न मारने के बदले 30 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी।

शिकायतकर्ता ने रिश्वत मांगने संबंधी बातचीत रिकॉर्ड कर ली थी और इसकी शिकायत विजिलेंस ब्यूरो की पटियाला रेंज को दी थी। विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता के मुताबिक शिकायत की जांच के बाद टीम ने जाल बिछाया। 2 सरकारी गवाहों की मौजूदगी में एएसआई तरसेम लाल को शिकायतकर्ता से 25 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए मौके पर ही पकड़ लिया गया।

आरोपी के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो के थाना पटियाला में भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत केस दर्ज किया गया है। मामले की आगे जांच की जा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button