ताज़ा खबरपंजाब

LPU यूनिवर्सिटी के बाहर गरमाया माहौल, विद्यार्थियों ने किया रोड जाम

फगवाड़ा, 27 सितंबर (ब्यूरो) : बड़ी खबर है कि लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के कैंपस में देर रात से विद्यार्थियों द्वारा प्रोटेस्ट किया जा रहा है। मिली जानकारी अनुसार सोशल मीडिया पर यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल में युवती से दुष्कर्म की खबर सामने आने के बाद माहौल गरमा गया। हालांकि यूनिवर्सिटी प्रशासन ने इन दावों पर एक बयान जारी कर इसे पूरी तरह से अफवाह बताया है। हालांकि इस मामले को लेकर इंसाफ की मांग कर रहे विद्यार्थियों ने दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे जाम कर दिया है जिस कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

प्रपात जानकारी अनुसार मौके पर गंभीर हालातों को देखते हुए 3 जिलों जालंधर, कपूरथला और होशियारपुर की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधिकारी विद्यार्थियों से बात कर माहौल शांत करने की कोशिश कर रहे हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button