
अमृतसर, 23 सितंबर (साहिल गुप्ता) : अजनाला क्षेत्र के गांव महिमद मंद्रांवाला की महिला सरपंच सतबीर कौर के पति कुलजीत सिंह का शव फतेहगढ़ चूड़ियां के पास गांव रवाल के नज़दीक बरामद हुआ है। गौरतलब है कि कुलजीत सिंह संधू 2 दिन पहले फतेहगढ़ चूड़ियां से घर लौटते समय लापता हो गए थे।
इस मामले को लेकर अमृतसर के सांसद गुरजीत सिंह औजला के भाई सुखजिंदर सिंह ‘सुख’ औजला ने कल शाम एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और पुलिस की कार्रगुजारी पर सवाल उठाए थे। वहीं आज कुलजीत सिंह संधू का शव बरामद हुआ है।










