ताज़ा खबरपंजाब

पठानकोट चौक पर गोवंश से लदी गाड़ी काबू , 2 व्यक्ति गिरफ्तार

जालंधर, 15 सितंबर (कबीर सौंधी) : कमिश्नरेट पुलिस जालंधर के थाना डिवीजन नंबर 8 के अंतर्गत पठानकोट चौक में गोवंश से लदी एक गाड़ी को काबू कर दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने गाड़ी से तीन गोवंश (बैल) बरामद किए हैं।

इस संबंध में जानकारी देते हुए एसीपी मुख्यालय जालंधर श्री करनैल सिंह पीपीएस ने बताया कि पठानकोट चौक पर गोवंश से लदी एक गाड़ी के संबंध में सूचना प्राप्त हुई थी। बताया गया कि लोगों द्वारा उक्त गाड़ी को काबू किया गया है।

सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर 8 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गाड़ी की जांच की। जांच के दौरान गाड़ी में तीन बैल लदे हुए पाए गए।

पुलिस ने गाड़ी में सवार दो व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया। आरोपियों की पहचान सलीम और फारूक, दोनों निवासी सुजानपुर, पठानकोट के रूप में हुई है। गोवंश की तस्करी के संबंध में थाना डिवीजन नंबर 8, कमिश्नरेट पुलिस जालंधर में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

पुलिस द्वारा बरामद किए गए तीनों गोवंश को सुरक्षित रूप से नजदीकी गोशाला में पहुंचा दिया गया है। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को आज माननीय अदालत में पेश किया जाएगा।

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है। जांच के दौरान सामने आने वाले अन्य तथ्यों के आधार पर जानकारी साझा की जाएगी। कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने कहा कि गोवंश की तस्करी और अन्य गैर-कानूनी गतिविधियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button