ताज़ा खबरपंजाब

पंजाब पुलिस के 70 इंस्पेक्टर बने DSP, सरकार ने जारी किया प्रमोशन नोटिफिकेशन

चंडीगढ़, 12 सितंबर (ब्यूरो) : पंजाब पुलिस में लंबे समय से प्रमोशन का इंतजार कर रहे इंस्पेक्टरों को बड़ी राहत मिली है। पंजाब सरकार के गृह विभाग और न्याय विभाग की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार जिला कैडर और आर्म्ड कैडर के कुल 70 इंस्पेक्टरों को प्रमोशन देकर DSP बनाया गया है।

सरकार की ओर से यह प्रमोशन 23 मई 2025 को हुई प्रमोशन कमेटी की सिफारिशों के आधार पर किया गया है। इन अधिकारियों को पंजाब पुलिस सेवा के पे-लेवल-18 में प्रमोट किया गया है, जिसमें 56,100 से 1,77,500 रुपये का वेतनमान है। प्रमोशन पाने वाले अधिकारियों में जिला कैडर के 50 इंस्पेक्टर और आर्म्ड कैडर के 20 इंस्पेक्टर शामिल हैं।

संबंधित अधिकारियों की प्रमोशन का प्रभाव तत्काल लागू होगा, हालांकि यह प्रमोशन एक साल की अवधि के लिए रहेगी। इसके अलावा, यदि किसी अधिकारी की वरिष्ठता सूची में बदलाव होता है या किसी स्तर पर आपत्ति अथवा न्यायिक मामला सामने आता है, तो उसके अनुसार प्रमोशन पर दोबारा विचार किया जा सकता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button