ताज़ा खबरपंजाब

बाबा साहेब के सम्मान पर कोई समझौता नहीं, दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : राकेश राठौर

जालंधर 08 सितंबर (धर्मेन्द्र सौंधी) : भाजपा पंजाब के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जालंधर के पूर्व मेयर राकेश राठौर ने लुधियाना में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा के साथ हुई बेअदबी की घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यह केवल एक प्रतिमा का नहीं, बल्कि देश के संविधान निर्माता और करोड़ों लोगों की आस्था एवं सम्मान का अपमान है।

उन्होंने कहा कि इस शर्मनाक कृत्य को अंजाम देने वाले दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि भविष्य में कोई ऐसी हरकत करने का साहस न कर सके। राठौर ने कहा कि भाजपा बाबा साहेब के सम्मान और सामाजिक न्याय के मूल्यों की रक्षा के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रहेगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button