ताज़ा खबरपंजाबराजनीति

हड़ताल पर गए कर्मचारियों की मांगें जल्द से जल्द मानी जाएं : राजिंदर बेरी

जालंधर, 22 अगस्त (कबीर सौंधी) : जिला कांग्रेस कमेटी शहरी के अध्यक्ष और पूर्व विधायक राजिंदर बेरी ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि नगर निगम जालंधर के जो कर्मचारी हड़ताल पर हैं, सरकार को उनकी मांगें जल्द से जल्द मान लेनी चाहिए, शहर में सफाई व्यवस्था को देखते हुए शहर में कूड़े के ढेर लगे हुए हैं, अगर बारिश हुई तो शहर के हालात और खराब हो जाएंगे, गंभीर बीमारियां फैलने का डर है। इसके साथ ही डिप्टी कमिश्नर ऑफिस में कई दिनों से हड़ताल चल रही है।

जिससे आम जनता को काफी परेशानी हो रही है, लोगों को अपने काम करवाने में दिक्कत हो रही है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान चुनाव से पहले कहते थे कि अगर पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनती है तो किसी भी डिपार्टमेंट को हड़ताल पर नहीं जाना पड़ेगा, किसी को धरना नहीं देना पड़ेगा, लेकिन आज पूरे पंजाब में अलग-अलग डिपार्टमेंट के कर्मचारी हड़ताल पर हैं। सरकार को इन कर्मचारियों की मांगों को जल्द से जल्द पूरा करना चाहिए ताकि शहर की सफाई व्यवस्था में सुधार हो सके।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button