ताज़ा खबरपंजाब

CT Institute झगड़ा मामला : सुरक्षा के लिए तैनात SP, 3 DSP, 3 ARP टीमें और 7 SHO

जालंधर, 21 अगस्त (कबीर सौंधी) : जालंधर के CT Group of Institutions के शाहपुर कैंपस में छात्रों के दो गुटों के बीच झगड़ा हो गया। इस दौरान हॉस्टल में तोड़फोड़ की गई, जिससे कमरों में कांच बिखर गया। घटना से जुड़े वीडियो भी सामने आए हैं। गुरुवार रात करीब 11 बजे एक छात्र ने वीडियो जारी कर दावा किया कि पुलिस कैंपस में नजर नहीं आई। छात्र ने वीडियो में झगड़े की पूरी कहानी बताई। वहीं, ACP कुलविंदर सिंह विर्क ने दावा किया कि पुलिस रातभर कैंपस में ही मौजूद रही।

उन्होंने कहा कि जिस भी छात्र गुट ने हुल्लड़बाजी की है, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। किसकी क्या भूमिका रही, यह पता लगाने के लिए इंस्टीट्यूट के CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जाएगी। पुलिस ने कैंपस में सुरक्षा के लिए SP, 3 DSP, 3 ARP टीमें और 7 SHO तैनात किए हैं। ACP के मुताबिक, करीब आधा पुलिस कमिश्नरेट मौके पर तैनात है। कैंपस में फर्स्ट इयर के एक छात्र ने दावा किया कि उनके खाने में टेबलेट और उसका रैपर निकला था।

वह खाने की प्लेट लेकर दफ्तर में कंप्लेंट करने के लिए गए थे। वहां टीचर्स और प्रबंधन के लोगों को बताया कि खाना पकाने में लापरवाही हो रही है। जैसे ही वह दफ्तर से लौट रहे थे तो कश्मीरी छात्र ने गाली थी। इसी वजह से झगड़ा बढ़ गया। छात्र ने दावा किया कि गाली-गलौच के बाद जब वह CT Group of Institutions के हॉस्टल आए तो दूसरे गुट के दो-तीन सीनियर ने झगड़ा शुरू कर दिया। इस बीच उनके भी साथी आ गए। इस दौरान उसके हाथ में रॉड लग गई।

छात्र ने आरोप लगाया कि दूसरे गुट के छात्र ने उसका गला पकड़ा। उसका सिर दीवार पर पटक दिया। छात्र ने आरोप लगाया कि वह जूनियर था। वह तो झगड़ा सुलझाने की कोशिश कर रहा था। झगड़ा बढ़ा तो उन्होंने हॉस्टल का दरवाजा बंद कर लिया। इस दौरान दूसरे गुट के लोग रॉड लेकर आए और खिड़कियों का कांच तोड़ना शुरू कर दिया। इस दौरान कांच उसके सिर में चुभ गया। छात्र ने आरोप लगाया कि झगड़े के बाद पुलिस को बुलाया गया। जब पुलिस उनके छात्र गुट के साथ

बात कर रही थी तब भी दूसरे गुट के छात्रों ने उनको उकसाया और नीचे से ईंट-पत्थर मारने की कोशिश की। पुलिस को भी ये दिखाया गया। छात्र ने बताया कि जब उनके हॉस्टल पर हमला हुआ तो वह डर गए थे। कमरे में तीन लड़के थे। उन्होंने वार्डन को फोन किया और कहा कि उन्हें बचा लीजिए। एक लड़के के सिर और हाथ से खून बह रहा था। इस पर वार्डन ने मदद की और उनको भगाया। जब दूसरे गुट के छात्र उनके पास आए तो वो अल्लाह हू अकबर के नारे लगा रहे थे।

वह इनको पहचाते नहीं हैं, क्योंकि वे सीनियर थे। उनको नारे लगाने सुना, लेकिन किसी ने उनके सामने हिंदू को गाली नहीं दी। CT Institutions पहुंचे DSP कुलविंदर विर्क ने कहा CCTV चेक करवाई जा रही है। जांच के आधार पर कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। जांच जारी है, इसलिए किसी के खिलाफ केस दर्ज नहीं किया गया है। छात्रों को समझा-बुझाकर हॉस्टल भेज दिया गया है। पुलिस मौके पर ही मौजूद है। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button