ताज़ा खबरपंजाब

प्रदेश अध्यक्ष के जालंधर आगमन पर युवा मोर्चा करेगा भव्य स्वागत

भाजपा के युवाओं का जोश आप सरकार के झूठ को बेनकाब करेगा

युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष संजीव मनी,बलजीत प्रिंस सभी पुराने साथी कार्यक्रम सफल बनाने में जुटे

जालंधर, 21 अगस्त (कबीर सौंधी) : भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री अनुज खोसला जी के जालंधर आगमन को लेकर युवा मोर्चा जिला जालंधर द्वारा भव्य स्वागत की तैयारियां की जा रही हैं।

इसी संबंध में युवा मोर्चा जिला जालंधर की एक महत्वपूर्ण बैठक पंकज जुल्का जी की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय शीतला माता मंदिर में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत कार्यक्रम को लेकर विभिन्न तैयारियों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई तथा युवा कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

 

इस अवसर पर जिला महामंत्री सूर्या मिश्रा, वरुण दुबे, पूर्व जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा बलजीत प्रिंस, संजीव मनी प्रदेश मीडिया इंचार्ज युवा मोर्चा , प्रशांत गंभीर, पंकज सरंगल, जोली बेदी, साहिल शर्मा, शिवम चोपड़ा, सुखमंदर, दिनेश वर्मा, पंकज लुथरा, गौरव राय, कार्तिक दुग्गल, नितिन खेड़ा, अंकुश, विकास शारदा, भरत सिक्का, भुवन मल्होत्रा एवं चिराग डांग सहित युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक में सभी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष के जालंधर आगमन को लेकर उत्साह व्यक्त करते हुए कहा कि उनका भव्य एवं जोरदार स्वागत किया जाएगा। युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं में इस कार्यक्रम को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button