ताज़ा खबरपंजाब

HMV कॉलेजिएट स्कूल की खो-खो खिलाड़ियों ने ज़ोनल टूर्नामेंट में जीता स्वर्ण पदक

जालंधर, 13 अगस्त (धर्मेंद्र सौंधी) : एच.एम.वी. कॉलेजिएट स्कूल की प्रतिभाशाली खो-खो खिलाड़ियों ने जोनल खो-खो टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। टीम की इस शानदार उपलब्धि से संस्थान में खुशी की लहर दौड़ गई। प्रिंसिपल डॉ. एकता खोसला ने इस शानदार प्रदर्शन के लिए खिलाड़ियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

उन्होंने खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, लगन, अनुशासन और खेल भावना की सराहना करते हुए उन्हें खेल के क्षेत्र में निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने शारीरिक शिक्षा (विभाग, टीम इंचार्ज कुमारी प्रगति तथा कोच की छात्राओं के मार्गदर्शन और निरंतर सहयोग के लिए सराहना की। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य तथा निरंतर सफलता की कामना की। इस अवसर पर खेल फैकल्टी की सदस्य श्रीमती रमनदीप और कुमारी गुरमिंदर भी उपस्थित थीं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button