ताज़ा खबरपंजाब

फिल्म ‘कनकां दे ओहले’ की स्टार कास्ट ने एच.एम.वी. का दौरा किया

जालंधर, 23 जुलाई (धर्मेंद्र सौंधी) : आगामी पंजाबी फिल्म ‘कनकां दे ओहले’ की स्टार कास्ट ने हंस राज महिला महा विद्यालय का दौरा किया। प्राचार्या डॉ. श्रीमती एकता खोसला ने सभी कलाकारों का प्लांटर, फुलकारी तथा फैशन डिजाइनिंग विभाग द्वारा तैयार की गई हस्तनिर्मित मालाएँ भेंट कर हार्दिक स्वागत किया। इस कार्यक्रम के समन्वयक डॉ. नवरूप (डीन यूथ वेलफेयर), डॉ. पवन कुमारी एवं श्रीमती लवलीन कौर थीं। स्टार कास्ट में सुश्री तानिया और किश्टू के. शामिल थीं। यह फिल्म 31 जुलाई, 2026 को रिलीज़ होने जा रही है।

प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ने फिल्म की सफलता के लिए अपनी शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर सुश्री तानिया ने महिला सशक्तिकरण पर बल देते हुए कहा कि इस फिल्म का उद्देश्य समाज को यह संदेश देना है कि महिलाएँ जीवन में अनेक समस्याओं का सामना करती हैं, लेकिन वे हर चुनौती का सामना पूरे साहस, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के साथ करती हैं।

कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों, गैर-शिक्षण कर्मचारियों तथा छात्राओं ने फिल्म के कलाकारों की प्रस्तुति का भरपूर आनंद लिया। इस दौरान छात्राओं को फिल्म का टीज़र भी दिखाया गया, जिसे उन्होंने काफी पसंद किया। मंच संचालन डॉ. अंजना भाटिया ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक, गैर-शिक्षण कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में छात्राएँ उपस्थित थीं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button