
तरनतारन 26 जून (साहिल गुप्ता) : यह बेहद दुखद और दर्दनाक समाचार है। तरनतारन के पट्टी विधानसभा हलके के अंतर्गत आते गांव कैरो की पुलिस चौकी के प्रभारी, एएसआई अमरजीत सिंह द्वारा ऐसा आत्मघाती कदम उठाना वाकई स्तब्ध करने वाला है।
एएसआई अमरजीत सिंह ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान: मृतक की पहचान अमृतसर के रहने वाले अमरजीत सिंह के रूप में हुई है, जो कैरो पुलिस चौकी के प्रभारी (ASI) के रूप में तैनात थे।









