ताज़ा खबरपंजाब

HMV की छात्रा ने सर्वोत्तम एसजीपीए हासिल किए

जालंधर, 05 मई (धर्मेंद्र सौंधी) : हंस राज महिला महाविद्यालय की एम.ए. पॉलिटिकल साइंस (सेमेस्टर 1) की छात्रा कुमारी भावना चौहान ने सर्वोत्तम एसजीपीए हासिल किए। भावना ने 8.40 SGPA प्राप्त किए। प्रिंसिपल डॉ. एकता खोसला ने कुमारी भावना को बधाई दी और उन्हें अपनी शुभकामनाएं दीं। भावना ने बताया कि उनके पिता उनके ही कॉलेज में गेटकीपर के रूप में कार्यरत हैं और उन्होंने सर्वोत्तम एसजीपीए हासिल करके अपने परिवार को गौरवान्वित किया है। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष श्रीमती अलका शर्मा और असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. जीवन देवी भी उपस्थित थीं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button