ताज़ा खबरपंजाब

जालंधर वेस्ट विधानसभा में ‘मन की बात’ कार्यक्रम का सफल आयोजन

जालंधर, 26 अप्रैल (कबीर सौंधी) : आज जालंधर वेस्ट विधानसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय कार्यक्रम 133वे ‘मन की बात’ का विशेष आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, स्थानीय नागरिकों, ने भाग लेकर प्रधानमंत्री जी के विचारों को सुना।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने प्रधानमंत्री जी द्वारा देशहित, समाजसेवा, स्वच्छता, आत्मनिर्भर भारत, युवा शक्ति, महिला सशक्तिकरण एवं राष्ट्र निर्माण से जुड़े प्रेरणादायक संदेशों को गंभीरता से सुना और उन्हें जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर भाजपा जिला कार्यकारी अध्यक्ष दविंदर भारद्वाज ने कहा कि ‘मन की बात’ केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देशवासियों को जोड़ने वाला प्रेरक संवाद है, जो समाज में सकारात्मक परिवर्तन की भावना को मजबूत करता है। प्रधानमंत्री जी के विचारों से प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रहित में अपना योगदान देने की प्रेरणा मिलती है। दविंदर भारद्वाज ने कहा कि मोदी जी ने आज मन की बात की शुरुआत महात्मा बुद्ध जी को याद करके की, प्रधानमंत्री जी ने ओलंपियाड में भारत देश नाम रोशन करने वाली बेटियों को भी बधाई दी ओर उनका मनोबल बढ़ाया, प्रधानमंत्री जी ने देश के लोगों से आग्रह किया कि बांस की खेती करने वाले तथा बांस से बनी वस्तुएँ बनाने वाले लोगों का मनोबल बढ़ाने के लिए बांस से बनी वस्तुएँ खरीदे या उपहार के रूप में भी दे।

जालंधर वेस्ट के पूर्व विधायक श्री शीतल अंगुराल जी ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता प्रधानमंत्री जी के संदेशों को बूथ स्तर तक पहुंचाने और समाज के हर वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुऐ पूर्व विधायक श्री शीतल अंगूराल जी द्वारा कहा गया कि संगठन की मजबूती और विकसित भारत के संकल्प को वास्तविक रूप देने के लिए इस मन की बात कार्यक्रम को हर बूथ तक और जन जन तक पहुंचाने का कार्यक्रम बनाना चाहिए जिससे भारत किस प्रकार से आगे बढ़ रहा है और हम सब की इस प्रयोजन में किस प्रकार की सकारात्म भूमिका रहनी उसकी योजना बनानी चाहिए। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष श्री अमरजीत सिंह अमरी, मंडल अध्यक्ष मुनीश बल, कुणाल शर्मा, सोनू चौहान, अजय ठाकुर, जिला सचिव अश्वनी अटवाल, पार्षद तरविंदर सोई, अजय बबल, प्रदीप खुल्लर, हरजिंदर बब्बू,संदीप पाहवा, बॉबी कश्यप, कृष्णा मिनिया,सुमन राणा , किरण भगत,अशोक चढा, ऋषि बहल, राजेश अरोड़ा, सुनील चोपड़ा, योगेश मल्होत्रा, तजिंदर सिंह,भगत मनोहर लाल, मोहिंदर भगत, हरिंदर शर्मा, राजिंदर बिल्ला जी,कुमुद शर्मा, दीपक तनेजा, परमिंदर सोनू, दिनेश बबलू, दलेर सिंह छठा, पीयूष पाठक, मनदीप शेरा, मुरारी लाल, सुनील मंटू, पंकज सारंगल, सूचा अंगुराल, राजीव भगत, कुकू भारद्वाज, अजय वर्मा, दिनेश अरोड़ा आदि भी उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button