ताज़ा खबरपंजाबराजनीति

पंजाब के लोगों को भाजपा और आप के असल मनसूबों को समझने की जरूरत : सुखजिंदर रंधावा

कहा : भाजपा कर रही लोकतंत्र की हत्या, कांग्रेस ही कर सकती संविधान की रक्षा

चंडीगढ़, 25 अप्रैल (ब्यूरो) : पूर्व उप मुख्यमंत्री पंजाब और गुरदासपुर से सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया है कि दोनों दल एक ही सिक्के के दो पहलू हैं और देश में लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने का काम कर रहे हैं। सत्ता के लिए दोनों पार्टियां संवैधानिक मूल्यों की अनदेखी कर रही हैं। पंजाब के लोगों को भाजपा और आप के इस प्रोपोगेंडे को समझने की जरूरत है।

रंधावा ने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में केवल कांग्रेस ही ऐसी पार्टी है जो संविधान की रक्षा कर सकती है। लोकतांत्रिक ढांचे को मजबूत बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। रंधावा ने पंजाब ही नहीं बल्कि देश की जनता से अपील की कि वे लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं को बचाने के लिए कांग्रेस का समर्थन करें। ताकि भाजपा की साजिशों को नाकाम किया जा सके।

पूर्व उपमुख्यमंत्री रंधावा ने कहा कि आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा, अशोक मित्तल और संदीप पाठक समेत सात सांसदों का भाजपा और आरएसएस की सिंगल पार्टी रुल को बढ़ावा देने का प्रयास है। भाजपा न सिर्फ लोकसभा में अपने आंकड़ें बढ़ा कर मनमर्जी के बिल पास करना चाहती है, बल्कि छोटी और रीजनल पार्टियों को खत्म करने का काम भी कर रही है। खास तौर पर विपक्ष को खत्म करना भाजपा का लक्ष्य है।

रंधावा ने कहा कि ईडी और सीबीआई जैसी सरकारी एजेंसियों का गलत इस्तेमाल करके विभिन्न पार्टियों के नेताओं को डराकर धमका कर भाजपा में शामिल कराया जा रहा है। जनादेश को लूटा जा रहा है और जनादेश का अपमान किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा संविधान बचाओ की आवाज बुलंद की है। कांग्रेस ही संविधान को बचा सकती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को मजबूत करके ही पंजाब को बचाया जा सकता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button