
जालंधर, 11 अप्रैल (धर्मेंद्र सौंधी) : हंसराज महिला महाविद्यालय की एलुमनी वेलफेयर एसोसिएशन (रजि.) द्वारा कॉलेज परिसर में शताब्दी पूर्व छात्रा मिलन समारोह पुनर्मिलन 2026 का भव्य आयोजन परिसर में बड़े उत्साह और पुरानी यादों के साथ किया गया। यह कार्यक्रम प्राचार्या डॉ. (श्रीमती) एकता खोसला के संरक्षण में आयोजित किया गया था, जिसका उद्देश्य पूर्व छात्राओं को फिर से जोड़ना और उनकी उलेखनीय उपलब्धियों का जश्न मनाना था। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. रश्मि खुराना (पैट्रन), श्रीमती किरणप्रीत कौर धामी (प्रेसिडेंट, एच.एम.वी. एलुमनी एसोसिएशन), वाइस प्रेसिडेंट्स श्रीमती सरोजिनी गौतम शारदा, सुश्री बीनू राजपूत एवं सुश्री रमनप्रीत कौर, एडवाइजर श्रीमती बीनू गुप्ता, सेक्रेटरी श्रीमती सविता महेंदू, ज्वाइंट सेक्रेटरी सुश्री हरमनु पॉल, ट्रेज़र डॉ. काजल पुरी, ज्वाइंट ट्रेज़र डॉ. रमनदीप, श्रीमती अलका एवं श्रीमती पवन कुमारी के मार्गदर्शन में अत्यंत सुव्यवस्थित रूप से किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक रूप से दोप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसके बाद डीएवी गान किया गया, जिसने इस अवसर के लिए एक गरिमामय माहौल तैयार किया।

अनेक विशिष्ट पूर्व छात्राओं और प्रख्यात हस्तियों ने इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई, जिनमें डॉ. रेखा कालिया, सुश्री नीरू जयरथ, डॉ. ज्योति खन्ना, श्रोमती सीमा सोनी, श्रीमती राधा गर्ग, श्रीमती वीणा अरोड़ा, श्रीमती सरविंदर कौर, श्रीमती गुरविंदरजीत कौर और डॉ. मृणाल गुप्ता शामिल हैं। सेवानिवृत्त फैकल्टी सदस्यों और एच.एम.वी. के गौरव श्रीमती भारती गौर, डॉ. रेणुका भट्टी, डॉ. कंवलदीप, श्रीमती संतोष छिब्बर, डॉ. नीलम जुलका, श्रीमती नीटा मलिक, सुश्री सरोज महाजन और श्रीमती कविता विज की उपस्थिति ने इस अवसर में और अधिक आत्मीयता और पुरानी यादों का समावेश कर दिया। विशिष्ट अतिथियों का हार्दिक स्वागत किया गया। श्रीमती सरोजिनी गौतम शारदा ने औपचारिक रूप से उपस्थित जनसमूह का स्वागत किया और बताया कि इस मिलन समारोह में 150 से अधिक पूर्व छात्राओं ने भाग लिया। उन्होंने गर्वपूर्वक उल्लेख किया कि एच.एम.वी. की पूर्व छात्राएं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं और IAS, IRS एवं PCS ऑफिसर्स, एजुकेशनिस्ट्स, प्रिंसिपल्स, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स, लॉयर्स एवं ज्यूडिशियल ऑफिसर्स के रूप में समाज में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं।

उन्होंने खेहपूर्वक प्रतिष्ठित पूर्व छात्राओं जैसे श्रीमती सरला ग्रेवाल (पूर्व गवर्नर, मध्य प्रदेश एवं प्रिंसिपल सेकटरी टू द प्राइम मिनिस्टर ऑफ इंडिया), जस्टिस संतोष दुग्गल, श्रीमती सुमिता डावरा (IAS), श्रीमती भावना गर्ग (IAS), अर्जुन अवॉर्डी सुश्री मंजीत कौर, सुश्री सुनीता रानी एवं सुश्री हरमनप्रीत कौर (कैप्टन, इंडियन वुमेन्स क्रिकेट टीम), सुश्री चंद्रकांता कोल (पूर्व कैप्टन, इंडियन इंडियन वुमेन्स क्रिकेट टीम) तथा एक्ट्रेसेस सुश्री निमरत खेहरा, सुश्री सुरभि ज्योति एवं श्रीमती गिन्नी कपिल का उल्लेख किया। डॉ. रश्मि खुराना और कैप्टन आराधना बेदी द्वारा साझा किए गए वीडियो संदेशों से दर्शक बहुत भावुक हो गए, इन संदेशों ने पुरानी प्यारी यादों को ताजा कर दिया और अपने शिक्षण संस्थान (अल्मा मेटर) के साथ भावनात्मक जुड़ाव को और मज़बूत किया। इस अवसर पर, सुश्री सरविंदर कौर, श्रीमती सरोजिनी गौतम शारदा, CA रूपाली कोहली और डॉ. नीलम सेठी को उनके अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए ‘महिला सशक्तिकरण पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त दस होनहार छात्राओं को भी अवार्ड दिए गए। श्रीमती प्रोतिमा मंडेर, श्रीमती अलका, श्री आशीष और सुश्री हिना धीर द्वारा एच.एम.वी. की पूर्व छात्राओं की गौरवशाली यात्रा और उपलब्धियों को दर्शाने वाली एक मनमोहक प्रस्तुति दी गई, जिसे दर्शकों से भरपूर सराहना मिली।

कार्यक्रम में छात्राओं ने शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं, जिन्होंने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। एक मॉडलिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसके निर्णायक डॉ. कंवलदीप, श्रीमती संतोष छिब्बर और डॉ. रेणुका भट्टी रहे। इस प्रतियोगिता ने सभा में नई ऊर्जा और उत्साह भर दिया। श्रीमती वीना अरोड़ा को गोल्डन एलुमने का खिताब दिया गया, श्रीमती कनिका को मिस रैटरो रायल्टी, श्रीमती गुलशन गौतम वाधवा को मिस कलासिक चार्म, श्रीमती दीपिका दुआ को मिस डिस्को धमाका, श्रीमती मीनू सिंघल गर्ग को मिस टाईमलैस दीवा, श्रीमती सीरत चावला को मिस एच.एम.वी. एलुमनी रैट्री 2026 का खिताब दिया गया। पूर्व छात्राओं को भी विभिन्न अन्य खिताबों से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. ज्योति गोगिया, सुश्री कनिका शर्मा और सुश्री ज्योति सहगल ने किया। प्राचाया डॉ. (श्रीमती) एकता खोसला ने पूर्व छात्रा संघ (Alumnae Association) के प्रयासों की सराहना की और एच.एम.वी. की पूर्व छात्राओं की उपलब्धियों पर गहरा गर्व व्यक्त किया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि इस तरह के पुनर्मिलन समारोह संस्थान और उसके पूर्व छात्रों के बीच के बंधन को मजबूत करते हैं और वर्तमान छात्राओं को भी उनके पदचिह्नों पर चलने के लिए प्रेरित करते हैं। कार्यक्रम का समापन श्रीमती सविता महेंद्र द्वारा दिए गए धन्यवाद प्रस्ताव के साथ हुआ। यह समापन पुरानी यादों, उत्सव और नए सिरे से जुड़े रिश्तों की खुशी से भरा था, जिसने पुनर्मिलन 2026 को सभी के लिए एक यादगार और हृदयस्पर्शी अनुभव बना दिया।













