ताज़ा खबरपंजाब

HMV की गणित विभाग की छात्राओं ने किया शैक्षिक भ्रमण

जालंधर, 11 अप्रैल (धर्मेंद्र सौंधी) : हंसराज महिला महाविद्यालय, जालंधर के पीजी गणित विभाग द्वारा बीए, बीएससी और एमएससी (गणित) की छात्राओं के लिए एक दिवसीय शैक्षिक यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा डीबीटी स्टार कॉलेज योजना के तहत प्राचार्या डॉ. (श्रीमती) एकता खोसला के कुशल मार्गदर्शन में पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ भ्रमण के लिए आयोजित की गई थी। 32 छात्राओं के इस दल का नेतृत्व फैकल्टी सदस्यों डॉ. गगनदीप, डॉ. दीपाली और डॉ. गौरव ने किया। यह एक ज्ञानवर्धक यात्रा थी, जहाँ छात्राओं को एक शैक्षिक और अनुकूल वातावरण में सीखने का अवसर मिला। सबसे पहले उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ स्थित ए.सी. जोशी केंद्रीय पुस्तकालय का दौरा किया। छात्राओं ने जनरल विभाग देखा, जिसमें विभिन्न प्रकार के नवीनतम जनरल और पत्रिकाएँ उपलब्ध थीं। सभी दुर्लभ और बहुमूल्य जानकारी एकत्र करने के बाद छात्राएं यूनिवर्सिटी के गणित विभाग की ओर बढ़ी। उन्होंने गणित विभाग के पुस्तकालय का दौरा किया, जो शुद्ध गणित और अनुप्रयुक्त गणित की पुस्तकों से पूरी तरह भरा हुआ था। छात्राओं को गणित विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. दिलबाग सिंह काहलों से बातचीत करने का अवसर मिला, और उन्होंने उनसे अपनी रुचि के संबंधित क्षेत्र से जुड़ी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने गणित विभाग का भी दौरा किया। प्राचार्या डॉ. (श्रीमती) एकता खोसला ने गणित विभाग के इस प्रयास की प्रशंसा की और कहा कि एच.एम.वी. संस्था हमेशा ही छात्राओं के सर्वपक्षीय विकास के लिए अग्रसर है। छात्राओं के लिए यह एक आनंददायक और शैक्षिक अनुभव था। इस प्रकार यह यात्रा उनके जीवन का एक अत्यंत सार्थक और यादगार अनुभव सिद्ध हुई।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button